आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 27 अगस्त-- जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश कुमार त्रिपाठी ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा इंस्पायर योजना के अन्तर्गत बेसिक एवं नेचुरल साइंस कोर्स (उदाहरणार्थ-गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान अथवा लाईफ साइंस- वनस्पति विज्ञान एवं जन्तु विज्ञान आदि) में स्नातक अथवा इंटीग्रेटेड स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले यूपी बोर्ड की इण्टरमीडिएट परीक्षा विज्ञान वर्ग से उत्तीर्ण वर्ष 2022 में न्यूनतम 397/500 (79.40 प्रतिशत) अंक प्राप्त छात्र/छात्राओं के उच्च शिक्षा हेतु स्कालरशिप प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी है। स्कालरशिप हेतु संस्था की वेबसाइट www.online.inspire.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन पत्र के साथ संलग्न किये जाने वाले ELIGIBILITY NOTE/ADVISORY NOTE माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट से अपना अनुक्रमांक डालकर डाउनलोड कर सकते हैं।
उक्त स्कालरशिप के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी संस्था की उपर्युक्त वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।