Breaking News

एथलेटिक्स, कुश्ती, वालीबाल, कबड्डी एवं भारोत्तोलन (पुरूष व महिला) विधा में सम्पन्न हुई।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 27 अगस्त-- युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग आजमगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में मण्डल स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता स्व0 सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम ब्रह्मस्थान आजमगढ़ में एथलेटिक्स, कुश्ती, वालीबाल, कबड्डी एवं भारोत्तोलन (पुरूष व महिला) विधा में सम्पन्न हुई। 
मण्डल स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सहजानन्द राय, क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा, गोरखपुर क्षेत्र द्वारा शान्त स्वरूप गुब्बारों को आकाश में उड़ाकर एवं प्रतिभागियों से उनका परिचय प्राप्त करके किया गया। उन्हांने अपने सम्बोधन में कहा कि युवा कल्याण विभाग ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का कार्य कर रहा है, जो सराहनीय है। मण्डल के तीनों जनपदों आजमगढ़, मऊ व बलिया से आये हुए खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त करके अपने जनपद, मण्डल एवं राज्य का नाम रोशन करें, यही मेरी शुभकामना है। 
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी राजनेति सिंह ने मुख्य अतिथि एवं खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए मण्डल स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के बारे में प्रकाश डाला। मण्डल स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा-वालीबाल पुरूष-जनपद बलिया प्रथम, जनपद आजमगढ़ द्वितीय, जनपद मऊ तृतीय, वालीबाल महिला- बलिया प्रथम, आजमगढ़ द्वितीय, कबड्डी पुरूष-आजमगढ़ प्रथम, बलिया द्वितीय, मऊ तृतीय, कबड्डी महिला-आजमगढ़ प्रथम, बलिया द्वितीय, मऊ तृतीय, दौड़ पुरूष 100मी0-अल्ताफ आजमगढ़ प्रथम, मोनू मऊ द्वितीय, गोपाल सिंह बलिया तृतीय, 400मी0-श्रीकेश बलिया प्रथम, अयोध्या गोस्वामी आजमगढ़ द्वितीय, राजन मऊ तृतीय, 800मी0-आनन्द यादव आजमगढ़ प्रथम, अखिलेश मऊ द्वितीय, रजनीकान्त तृतीय, 1500मी0-सोनू यादव मऊ प्रथम, अरविन्द आजमगढ़ द्वितीय, 3000मी0-नरेन्द्र सरोज आजमगढ़ प्रथम, कृष्णा मऊ द्वितीय, अभिषेक बलिया तृतीय, लम्बी कूद पुरूष-चन्दन पाण्डेय मऊ प्रथम, अयोध्या गोस्वामी आजमगढ़ द्वितीय, दौड़ महिला 100मी0-शशिकला मऊ प्रथम, सकीना आजमगढ़ द्वितीय, विनीता बलिया तृतीय, 400मी0-निक्की यादव बलिया प्रथम, अंशिका मऊ द्वितीय, मुस्कान आजमगढ़ तृतीय, 800मी0-ज्योति बलिया प्रथम, अंशिका यादव मऊ द्वितीय, रिंकी वर्मा आजमगढ़ तृतीय 1500मी0-किरन वर्मा आजमगढ़ प्रथम, स्नेहा बलिया द्वितीय, प्रिया मऊ तृतीय, 3000मी0-किरन वर्मा आजमगढ़ प्रथम, प्रिया यादव मऊ द्वितीय, लम्बीकूद महिला- रिशु चौरसिया मऊ प्रथम, सकीना बानों आजमगढ़ द्वितीय, आर्या सिंह बलिया तृतीय भारोत्तोलन पुरूष 55किग्रा0-रामअनुज आजमगढ़ प्रथम, 61 किग्रा0-विपुल यादव आजमगढ़ प्रथम, 67 किग्रा0-सुदेश पाण्डेय आजमगढ़ प्रथम, 73किग्रा0-हिमांशु चौबे आजमगढ़ प्रथम, भारोत्तोलन महिला 45किग्रा0-काजल आजमगढ़ प्रथम, 49किग्रा0-सकीना बानों आजमगढ़ प्रथम, कुश्ती पुरूष 53 किग्रा0-रंजीत यादव आजमगढ़ प्रथम, संदीप राजभर बलिया द्वितीय, 57किग्रा0-सत्यपाल मऊ प्रथम, नीरज आजमगढ़ द्वितीय, 61किग्रा0-विपिन यादव आजमगढ़ प्रथम, बलिराम मऊ द्वितीय, 65किग्रा0-अभिषेक यादव आजमगढ़ प्रथम, अंगद यादव मऊ द्वितीय 70किग्रा0-अभिषेक आजमगढ़ प्रथम, सत्यप्रकाश बलिया द्वितीय, कुश्ती महिला 50किग्रा0-प्रीती यादव आजगढ़ प्रथम, सपना मऊ द्वितीय, 53किग्रा0-सकुन्तला आजमगढ़ प्रथम, गुड़िया राजभर मऊ द्वितीय, 55किग्रा0-रागिनी आजमगढ़ प्रथम, 57किग्रा0-साबरमती आजमगढ़ प्रथम, शिल्पा मऊ द्वितीय, 59किग्रा0-जया विश्वकर्मा आजमगढ़ प्रथम, गुड़िया मऊ द्वितीय। 
प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण संयुक्त विकास आयुक्त आजमगढ़ मण्डल श्री ओ0पी0 आर्य द्वारा किया गया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि आप अपने जनपद, मण्डल, राज्य का नाम रोशन करें, यही मेरी शुभकामना है। 
इस अवसर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी श्री ए0के0 पाण्डेय, पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री भृगुनाथ सिंह, अमरनाथ सिंह, श्रीबंश पाडेय, जगदीश प्रसाद यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आजमगढ़ श्री बीरेन्द्र कुमार सिंह, सुरेन्द्र, माता प्रसाद यादव, अनीश कुमार मौर्य, उमेश कुमार, आस्था सिंह, मुस्ताक, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मऊ रंजन यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बलिया चंदन सिंह, प्रधान सहायक पवन कुमार सिंह, महासचिव जिला कुश्ती संघ भा0प0 अवधेश यादव, कोच हरिपाल चौहान, बीरभद्र, गोविन्द आदि उपस्थित रहें। 

और नया पुराने