Breaking News

अनियंत्रित कार नहर की पुलिया से टकराकर पलटी, हादसे में 1.5 वर्षीय बालक सहित चार लोगों की मौत, दो गंभीर।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आजमगढ़: जिले के बरदह थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात अनियंत्रित कार नहर की पुलिया से टकराकर पलट गई। हादसे में 1.5 वर्षिय बालक सहित चार लोगों की मौत हो गई ,वहीं दो गंभीर लोग घायल है । आपको बता दे की आजमगढ़ से जौनपुर की ओर जा रही एर्तिगा भगवानपुर के पास मुख्य मार्ग पर कार अनियंत्रित हो गई और बाइक सवार को धक्का मारते हुए पुलिया से टकराकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार सुशील पुत्र बैजनाथ निवासी मिर्जाजगदीशपुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार पांचों लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने डेढ़ वर्षीय बालक, 45 वर्षीय व 40 वर्षीय दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीया गर्भवती महिला व 22 वर्षीया युवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कार सवार की देर रात तक पहचान नहीं हो सकी। 
चश्मदीदों की माने तो बाइक सवार गांव के मार्ग से अचानक मुख्य मार्ग पर आ गया। सामने बाइक के आने से कार चालक अनियंत्रित हो गया और कार संभाल नहीं पाया। बाइक को धक्का मारने के बाद पुलिस से कार टकरा गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार सवार लोगों को अस्पताल पहुंचाया। 
इस मौके पर आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य ने बताया है कि बरदह थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण कार पलटी विश्व में चार लोगों की मौत हो गई हो गई है घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा जा चुका है तथा मौके पर शांति व्यवस्था कायम है

और नया पुराने