आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया जिसमें जीयनपुर कोतवाली में तैनात मुंशी संजय कुमार, राहुल सिंह, कांस्टेबल प्रमोद यादव, रमेश यादव का स्थानांतरण कर दिया गया है। तबादले के बाद इन पुलिसकर्मियों का जीयनपुर कोतवाली में विदाई की गई। वही जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पांडे ने कहा कि हमारे इन पुलिसकर्मियों का कार्य बहुत ही सराहनीय रहा हम लोगों ने साथ साथ रहकर कार्य किया जो काफी अच्छा अनुभव रहा उन्होंने उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस दौरान मौके पर निरीक्षक महेंद्र कुमार एसआई देवेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे।