आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आज़मगढ़: सदर तहसील अंतर्गत सिकंदरपुर ग्रामसभा में तमसा नदी के पावन तट पर प्राचीन जानकी शिव मंदिर का जीर्णोद्धार स्व.तारा देवी पत्नी स्व. उदयनारायण सिंह निवासी ग्राम सिंकदरपुर जनपद आजमगढ़ के स्मृति में श्रीमती रितिका सिंह पत्नी विशाल कुमार सिंह पुत्र श्रीमती शैल सिंह , प्रदीप कुमार सिंह निवासी ग्राम सिंकदरपुर आजमगढ़ के कर कमलों द्वारा भाद्रपद शुक्लपक्ष तिथि प्रतिपद श्री संवत 2079 तदनुसार दिनांक 28 अगस्त 2022 को पूरा कराया गया इस अवसर पर मंदिर के पुजारी व संरक्षक ऋषिकेश पाण्डेय ने प्रदीप कुमार सिंह को अंग वस्त्र भेटकर सम्मानित किया व उपस्थित जनता ने भी ईश्वर के जयघोष के साथ साथ श्री सिंह का उपस्थित लोगों का अभिवादन किया और आज के इस अवसर पर प्रदीप कुमार सिंह के बड़े पुत्र जो आजकल अमेरिका में रहकर खुद की कंपनी चलाते है उनके ही सौजन्य से यह कार्य संभव हुआ है जिनका जन्म भी 28 अगस्त को हुवा है उक्त अवसर पर मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन प्रसाद वितरण व छेत्र के उपस्थित जनता को भोजन भी कराया गया लोगों ने श्री सिंह का भूरी भूरी प्रसंशा करते हुवे धन्यवाद दिया। उन्होंने गांव के लोगों से आग्रह किया की आप सभी लोग सनातन धर्म को जीवित रखने और मंदिर की साफ सफाई पूजा पाठ देखभाल का कार्य करें और हमसे जितना सहयोग होगा मैं भी उतना करता रहूंगा।