Breaking News

विधायक आलमबदी की पत्नी के निधन पर व्यक्त की गई शोक संवेदना।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आज़मगढ़: समाजवादी पार्टी कार्यालय जनपद आजमगढ़ पर  निजामाबाद विधानसभा के विधायक आलमबदी की पत्नी उदूशिया के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई। समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि वह एक कुशल गृहणी थी, वे विधायक जी के राजनीतिक और सामाजिक जीवन में काम करने के लिए सहयोग किया करती थीं। इस दुःख की घड़ी में ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस कष्ट को सहन करने की ईश्वर सहन शक्ति प्रदान करें। इस मौके पर विवेक सिंह, वीरेंद्र यादव,वीरेंद्र यादव,अजीत कुमार राव,रविंद्र कुमार, संतोष कुमार गौतम, पिंटू चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने