आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ :मंडलायुक्त मनीष चौहान का यूपी जर्नलिस्ट असोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक शिष्टाचार मुलाक़ात कर उनके सिधारी स्थित कार्यालय पर स्वागत किया, मंडलायुक्त ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का परिचय लिया और सभी को आश्वस्त किया कि हम सभी पत्र प्रतिनिधियों को का हमेशा सहयोग करूंगा, वही उन्होंने कहा कि मीडिया ही एक ऐसा तंत्र है जो खबरों को संकलित कर सबको जगाता है ऐसे में हमारा भी कर्तव्य है कि हम हम परस्पर सहयोग करें. स्वागत कार्यक्रम में संतोष श्रीवास्तव संयोजक पूर्वांचल, अध्यक्ष संजय राही, महामंत्री जगदम्बा उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र पाण्डेय, पुनीत पाठक, परशुराम सिंह, प्रवक्ता अभय तिवारी,आलोक, एवं महबूब आदि लोग उपस्थित रहे।