Breaking News

पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के लिए वृहद स्तर पर तबादला किया।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

जनहित व कानून व्यवस्था सुदृढ करने के क्रम यूपी-112 में 02 उपनिरीक्षक व 118 कर्मियों, सीसीटीएनएस से 11, विभिन्न थानों से 238 कांस्टेबल, 16 हेड कांस्टेबल, 30 मुहर्रिर, 22 पैरोकार का हुआ स्थानान्तरण

आज़मगढ़: दिनांक- 27.08.2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के लिए वृहद स्तर पर तबादला किया है। 
➡️ यूपी 112 में 4 वर्षों से अधिक समय से नियुक्त कर्मियों की समीक्षा कर उनके स्थान पर 2 उपनिरीक्षक व 118 नये कर्मियों (25 मुख्य आरक्षी, 80 आरक्षी व 13 महिला आरक्षी) को नियुक्त किया गया है।

➡️ सीसीटीएनएस में 03 साल की समय अवधि पूर्ण होने पर 11 (2 महिला आरक्षी तथा 09 आरक्षी) का तबादला किया गया है। 

➡️ विभिन्न थानों से 238 आरक्षियों का तबादला किया गया है जिसमें महिला आरक्षी भी शामिल हैं।

➡️ 16 मुख्य आरक्षी, 30 मुहर्रिर और 22 पैरोकार का भी तबादला किया है।

और नया पुराने