आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
प्राचार्य बोले निरंतर हो रहा सुधार
आज़मगढ़: जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर के छात्रों ने विगत 1 सप्ताह पूर्व अपने आप को एक कमरे में बंद कर लिया था। जब इसकी खबर प्रशासनिक अधिकारियों को लगी तो उनके हाथ पांव फूल गए आनन-फानन में अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह मान मनौव्वल के बाद बच्चों को बाहर निकाला। और उनसे समस्याओं के बारे में जाना। बच्चों ने भोजनालय की व्यवस्था को लेकर आक्रोश जताया। बच्चों का कहना था कि हम लोगों को शुद्ध पेयजल और खाना गुणवत्ता पूर्ण नहीं मिल रहा है। जिस को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम ने तत्काल प्रिंसिपल को निर्देशित किया और बताया कि मीनू के अनुसार भोजन बन रहा है। जिसकी निरंतर जांच नायब तहसीलदार या कार्यालय के किसी भी व्यक्ति द्वारा कराया जाएगा। इसका असर यह हुआ कि खाने में सुधार हुआ। बच्चों ने बताया कि भोजन गुणवत्तापूर्ण मिल रहा है। वही प्राचार्य से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि निरंतर सुधार का प्रयास जारी है बच्चे खुश हैं। बच्चों से सामंजस्य स्थापित हुआ है। हमारा प्रयास रहेगा कि विद्यालय में अच्छी शिक्षा गुणवत्तापूर्ण भोजन और उचित मार्गदर्शन बच्चों को दिया जाए।