आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत परिषद संगठन के प्रदेश महासचिव व बेचू यादव गांव गरीब जन कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बेचू यादव के सुखमदत्त नगर स्थित आवास पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर तिरंगा फहरा कर राष्ट्रगान के साथ भारत माता के जयकारे लगाए गए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे अजमतगढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
इस मौके पर बेचू यादव गांव गरीब जन कल्याण ट्रस्ट के मुख्य कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया।
बेचू यादव को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर हरैया प्रधान संघ अध्यक्ष उमेश यादव ने बधाई दी।
वही ट्रस्ट के माध्यम से तूफानी राम सुखमदत्त नगर को हैण्डपम्प, प्रभु यादव आ0अजगरा मगर्वी माधो का पूरा को सौर ऊर्जा, 7 होम पाइप चन्द्रजीत चौहान को दिया गया, गोविन्द उर्फ़ दुब्बर नोना को एक बोरा चावल दिया गया, महिलाओ को ट्रस्ट द्वारा गमछा वितरित किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों की भीड़ रही। जहां पर सभी लोगों ने विलुप्त हो रही पारंपरिक नृत्य जांघिया नाच का भी लुफ्त उठाया।
कार्यक्रम के अंत में बेचू यादव ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए आये हुए सभी लोगों का आभार जताया।