Breaking News

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सगड़ी विधायक ने कई आयोजनों में लिया हिस्सा, एक दिन पूर्व निकाली गई थी भव्य तिरंगा यात्रा।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस पर सगड़ी विधायक डॉक्टर एचएन सिंह पटेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। 
वही स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व सगड़ी विधायक ने तिरंगा बाइक रैली निकाली जो सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करते हुए देवरांचल के भदौरा चौक पर जनसभा में तब्दील होकर समाप्त हो गई। 
आजादी के इस महापर्व पर चढ़ी विधायक ने क्षेत्र की तमाम महापुरुषों और शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सगड़ी विधायक डॉक्टर एचएन सिंह पटेल ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि देश की आजादी के 76वें वर्षगांठ को मनाने के लिए जुटे हैं.
आज के भारत को आजाद हुए 75 साल पूरे हो गए हैं, जिसे पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव के तौर पर मना रहा है. इस पावन अवसर पर उन सभी स्वतंत्रता सेनानी को याद करेंगे जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण की कुर्बानी दे दी.
इन कुर्बानियों की बदौलत ही हमें ब्रिटिश शासन से सैकड़ों साल बाद आजादी मिली। वही विधायक के साथ रमाकांत यादव, अम्बरीष राय, रामाश्रय राय, सूरज, हंसराज चौहान, जगदीश यादव, सन्तोष पटेल, रामबेलास, पटेल आदि लोग रहे।

और नया पुराने