आज़मगढ़।
रिपोर्ट: शैलेंद्र शर्मा
आज़मगढ़: विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने अग्रवाल धर्मशाला में अखंड भारत की मनमोहक रंगोली को दीपों से सजाकर वंदेमातरम का सामूहिक गायन करते हुए अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया। संस्कार भारती के प्रदेश महामंत्री नरेशचंद्र अग्रवाल ने कहा कि हमारी भावी पीढ़ी को यह अवश्य जानना और समझना चाहिए कि स्वतंत्रता मिलने से एक दिन पहले चंद लोगों ने राजनीतिक इच्छापूर्ति के लिए भारत माता के दो टुकड़े कर देश का विध्वंशक विभाजन किया, जिसके चलते 10 लाख हिंदुओं का बलिदान हुआ और दो करोड़ से अधिक परिवार बेघर हो गए थे। जिला संयोजक शशांक तिवारी, विहिप जिला कोषाध्यक्ष आशीष गोयल, सहमंत्री संतोष गुप्ता, जिला सह संयोजक उत्कर्ष, नगर अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, नगर कार्याध्यक्ष अरविंद मोदनवाल, विद्यार्थी संपर्क प्रमुख अंकुर गुप्ता थे।