आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 15 अगस्त-- आजादी के 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के अवसर पर फ़ायर स्टेशन ब्रह्मस्थान आजमगढ़ राष्ट्रीय पर्व पर सम्मान के साथ झंडारोहण किया गया। फायर स्टेशन आजमगढ़ पर सभी अधिकारी व कर्मचारी बावर्दी दुरुस्त राष्ट्रगान के साथ झंडे को सलामी दी
तथा कर्मचारियों को मुख्य अग्निशमन अधिकारी आजमगढ़ सत्येंद्र पांडे द्वारा राष्ट्र की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए शपथ पत्र पढ़कर शपथ दिलाया गया। तत्पश्चात मुख्य अग्निशमन अधिकारी आजमगढ़ के नेतृत्व में जनपद के सभी अग्निशमन अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में फायर स्टेशन ब्रम्हस्थान से स्टेडियम, अराजीबाग, सिविल लाइन एवं शहर के विभिन्न मोहल्ला चौराहों से होते हुए करतारपुर चौराहा से अग्निशमन वाहनों के साथ तिरंगा यात्रा निकाला गया। इस तिरंगा यात्रा में शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति भी सम्मिलित हुए। व्यापारी दुकानदार एवं जनमानस द्वारा तिरंगा यात्रा के दौरान जगह-जगह पर अग्निशमन कर्मियों का स्वागत उत्साहवर्धन करते हुए देशभक्ति के नारे लगाए गए। सैकड़ों लोग इस तिरंगा यात्रा को अपने मोबाइल में कैद करते हुए नजर आए। तिरंगा यात्रा अग्निशमन केंद्र ब्रह्म्स्थान पर आकर समाप्त हुई।