आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-बिलरियागंज
आज़मगढ़: संक्षिप्त विवरण- दिनांक 31.05.2022 को समय रात्रि करीब 20.00 बजे ग्राम छीही (हरिजन बस्ती) थाना बिलरियागंज आजमगढ़ से सूचना मिली की दो पक्षो में जमीन के विवाद को लेकर मारपीट हुई हैं । इस सूचना पर थानाध्यक्ष मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुँचे तो पीड़ित पक्ष के श्रीमती रीना पत्नी राजेन्द्र प्रसाद उम्र करीब 35 वर्ष, बालकिशुन पुत्र स्व0 सुमेर राम उम्र करीब 50 वर्ष, राधेश्याम पुत्र सुमेर राम उम्र करीब 36 वर्ष, राजेन्द्र प्रसाद पुत्र कुबेर राम उम्र करीब 40 वर्ष आदि को विपक्षियों द्वारा मारा पीटा गया था । पीड़ित पक्ष के उपरोक्त लोगो को सी0एच0सी0 बिलरियागंज में इलाज हेतु ले जाया गया जहाँ पर पीड़ित पक्ष की रीना पत्नी राजेन्द्र उपरोक्त की स्थिति अत्यधिक खराब होने के कारण चिकित्सक द्वारा जिला चिकित्सालय आजमगढ़ रेफर किया गया था । रीना देवी को जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया था । आवेदक श्री रविन्द्र प्रसाद पुत्र स्व0 कुबेर राम निवासी ग्राम छिही थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा दिये गये तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 111/2022 धारा 147/148/149/323/325/307/302/504/506 भा0द0वि0 बनाम केदार पुत्र बुद्धू आदि 10 नफर पंजीकृत किया गया था ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ आज दिनांक 27.08.2022 को मय हमराहीयान के द्वारा जुनैदगंज चौराह बिलरियागंज रोड से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सोनू कुमार पुत्र फौजदार सा0 छिही थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ को समय करीब 09.30 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी कर अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
(1) सोनू कुमार पुत्र फौजदार सा0 छिही थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी स्थान
• जुनैदगंज चौराहा बिलरियागंज रोड
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1. SO विजय प्रकाश मौर्य थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
1. का0 बासुकीनाथ सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
2. का0 नितिन कुमार थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़
3. का0 अजय सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
4. म0का0 स्वाती शुक्ला थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़।