Breaking News

मण्डल स्तरीय युवा उत्सव/सांस्कृतिक प्रतियोगिता सम्पन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 08 अगस्त-- युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग आजमगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला के अन्तर्गत मण्डल स्तरीय युवा उत्सव/सांस्कृतिक प्रतियोगिता आज हरिश्चन्द्र मिश्रा पब्लिक स्कूल करतालपुर बाईपास सराय मंदराज आजमगढ़ में सम्पन्न हुई।
मण्डल स्तरीय युवा उत्सव/सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी श्री संजय कुमार सिंह द्वारा मॉ वीणा वादिनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। उन्हांने अपने सम्बोधन में कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का प्लेटफार्म जो युवा कल्याण विभाग दे रहा है, वह एक सराहनीय पहल है। मण्डल के तीनों जनपदों आजमगढ़, मऊ व बलिया से आये हुए कलाकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त करके अपने जनपद, मण्डल एवं राज्य का नाम रोशन करें, यही मेरी शुभकामना है।
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी राजनेति सिंह ने मुख्य अतिथि एवं कलाकारों का स्वागत करते हुए आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला के अन्तर्गत आयोजित मण्डल स्तरीय युवा उत्सव के बारे में प्रकाश डाला।
प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण संयुक्त विकास आयुक्त आजमगढ़ मण्डल श्री ओ0पी0 आर्य द्वारा किया गया। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम में आकर मन प्रफुल्लित हो जाता है, इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले कलाकार अपने जनपद, मण्डल, राज्य एवं देश का रोशन करें, यही मेरी शुभकामना है। प्रतियोगिता का संचालन डा0 राजेश सिंह द्वारा किया गया।
मण्डल के तीनों जनपदों आजमगढ़, मऊ व बलिया से आये हुए टीमों/कलाकारों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय का चयन निर्णायक टीम श्रीमती डा0 निशा यादव एसोसिएट प्रोफेसर संगीत/प्राचार्य, श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय आजमगढ़, अनीता यादव प्रवक्ता संगीत श्री अगसेन कन्या इण्टर कालेज आजमगढ़ एवं शिल्पी अग्रवाल संगीत अध्यापिका डालिम्स सनबीम स्कूल आजमगढ़ द्वारा किया गया। मण्डल स्तरीय युवा उत्सव/सांस्कृतिक प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा-लोकनृत्य में रविप्रकाश, प्रार्थना, रूचि, अल्का, पियूष, बृजेश, रितिका आजमगढ़ प्रथम, अंकिता, सुमन, विजय लक्ष्मी, नीलम मऊ द्वितीय, लोकगीत-आदर्श मिश्र, विवके मिश्र, दिवाकर मिश्र, पुष्कर मिश्र आजमगढ़ प्रथम, शास्त्रीय गायन-आदर्श कुमार आजमगढ प्रथम, दुर्गेश यादव मऊ द्वितीय, तबला वादन-आशीष मिश्र आजमगढ़ प्रथम, रत्नम सिन्हा मऊ द्वितीय, एकांकी-मऊ प्रथम, बलिया द्वितीय, हरमोनियम लाईट-मनीष मिश्र आजमगढ़ प्रथम। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कलाकरों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी मऊ श्री कृष्ण मोहन पाठक, शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री चन्द्रभान सिंह, प्रबन्धक हरिश्चन्द्र मिश्रा पब्लिक स्कूल श्री तनवीर अहमद, प्रबन्धक प्रतिभा निकेतन सीनियर सेकण्डरी स्कूल श्री रमाकान्त वर्मा, प्रधानाचार्य श्री ध्रुवचन्द मौर्य, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आजमगढ़ श्री बीरेन्द्र कुमार सिंह, श्री सुरेन्द्र, श्री माता प्रसाद यादव, श्री अनीश कुमार मौर्य, श्री उमेश कुमार, श्री आस्था सिंह, श्री मुस्ताक, श्री श्रीबंश पाण्डेय, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मऊ श्री रंजन यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बलिया श्री मधुकर सिंह आदि उपस्थित रहें।

और नया पुराने