आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
प्रवीण राय अध्यक्ष, ऐनुल हक बने महामंत्री।
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पी० जी० कालेज, मालटारी के शिक्षणेतर कर्मचारी संघ का चुनाव आज महाविद्यालय में प्रो० अखिलेश चन्द्र उप प्राचार्य, डॉ0 जगदीश कुमार चुनाव अधिकारी एवं शैलेश सिंह उप चुनाव अधिकारी की देखरेख में सम्पन्न हुआ। चुनाव में कुल 17 सदस्यों ने शत प्रतिशत अपने मतदान का प्रयोग किया। चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु प्रवीण राय एवं राजेन्द्र कुमार यादव के बीच कांटे की टक्कर रही। राजेन्द्र यादव को 08, प्रवीण राय को 09 मत मिले। इस प्रकार प्रवीण राय 01 मत से चुनाव में विजयी घोषित किये गये। महामंत्री पद पर ऐनुल हक ने एक मात्र नामांकन किया था इसलिए ऐनुल हक निर्विरोध महामंत्री पद पर आसीन हुए। चुनाव सम्पन्न होने के बाड प्रोफेसर कैलाशनाथ गुप्त प्राचार्य ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण- पत्र दिया तथा शपथ ग्रहण कराया। सकुशल चुनाव सम्पन कराने हेतु प्रो० अविलंश चन्द्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी शिक्षणेतर कर्मचारी उपस्थित रहें।