Breaking News

प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक/बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 10 से 11 सितम्बर, 2022 तक।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 03 सितम्बर-- क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एके पाण्डेय ने बताया है कि खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्तवावधान में उ0प्र0 एथलेटिक्स संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक/बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 10 से 11 सितम्बर, 2022 तक रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोरखपुर में किया जा रहा है।
उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जूनियर बालक/बालिका हेतु आजमगढ़ मण्डल की टीम का जनपदीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 07 सितम्बर, 2022 एवं मण्डलीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 08 सितम्बर, 2022 को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में प्रातः 09ः00 बजे से किया जायेगा। उक्त चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले जूनियर बालक/बालिका खिलाड़ियों की आयु अन्डर-20 हेतु 31-12-2002 के बाद की होनी चाहिए। आयु के सम्बन्ध में विद्यालय/संस्था के प्रधानाचार्य द्वारा प्राप्त जन्मतिथि प्रमाण-पत्र एवं पात्रता प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। जिले के इच्छुक एथलेटिक्स बालक/बालिका वर्ग के खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। 
मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी दिनांक 10 से 11 सितम्बर, 2022 तक रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय जूनियर बालक/बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्यालय दिवस में क्षेत्रीय खेल कार्यालय आजमगढ़ में सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।

और नया पुराने