Breaking News

निजामाबाद: चोरी के अभियोग में प्रकाश में आया 01 अभियुक्त चोरी के माल (सरिया) के साथ गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना– निजामाबाद

आज़मगढ़: 1-पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण –  दिनांक 11.09.2022  को  वादी  सन्तोष कुमार यादव पुत्र श्री बलधारी यादव निवासी टुडीपुर थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ के द्वारा दमदियावन पुलिया में लगे 15 पीस सरिया 06 सूत( 20 mm) चोरी हो जाने के सम्बंघ में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 396/22 धारा-379 भादवि पंजीकृत किया गया था । जिसमें प्रकाश में आये अभियुक्त आशीष पुत्र महेन्द्र निवासी गौसपुर  थाना निजामाबाद आजमगढ़ को दिनांक 12.09.2022 को गिरफ्तार किया गया। तथा धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गई। 
2. गिरफ्तारी का विवरण – दिनांक 12.09.2022 को उ0नि0 पवन कुमार शुक्ला मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त प्रकाश मे आये अभियुक्त आशीष पुत्र महेन्द्र निवासी गौसपुर  थाना निजामाबाद आजमगढ़ को दुबौलिया पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे  से चोरी गये माल( सरिया) को बरामद किया गया। तथा अभियुक्त उपरोक्त का चालान माननीय न्यायालय  किया गया।

3.पंजीकृत अभियोग - मु0अ0सं0 396/22 धारा-379/411 भादवि थाना निजामाबाद आजमगढ़ 

4.गिरफ्तार अभियुक्त-  आशीष पुत्र महेन्द्र निवासी गौसपुर  थाना निजामाबाद आजमगढ़ 

5. बरामदगी-  15 पीस सरिया 06 सूत( 20mm) ( वजन लगभग 64 किग्रा)

गिरफ्तार करने वाली टीम-

1. उ0नि0 पवन कुमार शुक्ला थाना निजामाबाद, आजमगढ
2. का0 सत्यम सिंह थाना निजामाबाद, आजमगढ़
3. का0 कृष्ण कुमार यादव थाना निजामाबाद आजमगढ़

और नया पुराने