आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: आज दिनांक- 22.09.2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य, अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ व अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल द्वारा कार्यालय में जनसुनवाई की गयी। जनसुनवाई में कुल 33 प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों की तत्काल, निष्पक्ष व न्यायोचित जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।