Breaking News

आजमगढ़ स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के कारण अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपरासुल्तानपुर में नहीं मिलते चिकित्सक।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील अंतर्गत ब्लॉक अजमतगढ़ क्षेत्र में आने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जियनपुर एवं अति प्रा0 स्वास्थ्य केंद्र छपरासुल्तानपुर में अस्पताल तो है परन्तु भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर साहब ही हमेशा नदारद रहते है। आपको बता दे कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का दावा करने वाली सरकार को भगवान का दूसरा रूप कहे जाने वाले डॉक्टर साहब लोग ही धज्जिया उड़ा रहे है। आलम यह है कि उप मुख्य मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री द्वारा औचक निरीक्षण किया जा रहा है परन्तु उसका तनिक सा भय इन डॉक्टरों को नहीं है। कई बार समाचार पत्रों में खबर का प्रकाशन हुआ परन्तु कोई सुधार नहीं हुआ, जबकि हकीकत मुख्य चिकित्साधिकारी को भी पता है, आज छपरासुल्तानपुर अस्पताल पर देखा गया तो वहाँ पर तैनात डॉक्टर का पता नहीं था, मजे की बात यह है कि कोई भी इनकी शिकायत करें परन्तु होता कुछ भी नहीं है अब देखना है कि ऐसे डॉक्टरों पर कार्यवाही कब होंगी।

और नया पुराने