Breaking News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का माँ कालिका मंदिर धनछुला पर हुआ भव्य स्वागत


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़। सगड़ी तहसील अंतर्गत गोरखपुर आजमगढ़ मार्ग पर स्थित माँ कालिका मंदिर धनछुला पर पुजारी के नेतृत्व में धनछुला वासियों ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। आपको बता दें कि यह मंदिर अति प्राचीन सिद्ध पीठ है यहाँ पर प्रति दिन सैकड़ो श्रद्धालु माँ का आशीर्वाद लेने के लिए आते है तथा प्रत्येक नवरात्र में यहाँ नवरात्रि भर हजारों श्रद्धालु दर्शन पूजन करते है,
आज प्रदेश के नव नियुक्त भाजपा अध्यक्ष गोरखपुर से आजमगढ़ की तरफ जा रहे थे जिसकी सूचना पर सैकड़ो ग्रामवासी पुजारी के साथ प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किये। स्वागत करने में प्रमुख रूप से उपेंद्र सिंह, अरविन्द, महावीर,उमेश, अभिलाख, पप्पू, सुदामा शर्मा, लालसा यादव, गुलशन राम, सुदर्शन,अनिल सिंह आदि सैकड़ो ग्राम वासी उपस्थित थे



और नया पुराने