मेंहनगर: शातिर अपराधी अवैध असलहे व कारतूस के साथ 02 गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- मेंहनगर

आज़मगढ़: दिनांक- 02.10.2022 को उ0नि0 ओम प्रकाश नारायण सिंह मय हमराह द्वारा अछैबर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ में अपना नाम  1.आजाद सरोज पुत्र सर्वजीत सरोज निवासी जाफरपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ बताया जिसके पास से एक अदद तमंचा 315 बोर बरामद हुआ तथा दुसरे ने अपना नाम विशाल सरोज पुत्र रनमेजय सरोज ग्राम जाफरपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ बताया जिसके पास से 02 अदद जिन्दा कारतुस .315 बोर बरामद हुआ। अभियुक्तो को  समय 9.30 AM पर गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में मु.अ.सं. 304/22 धारा 3/25 Arms Act  बनाम आजाद सरोज पुत्र सर्वजीत सरोज निवासी जाफरपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ व मु.अ.सं. 305/22 धारा 3/25 Arms Act  बनाम विशाल सरोज पुत्र रनमेजय सरोज ग्राम जाफरपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है। 

पंजीकृत अभियोग-

1.मु0अ0सं0 304/22 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना मेंहनगर  
2.मु0अ0सं0 305/22 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना मेंहनगर  
आपराधिक इतिहास- 1.मु0अ0सं0 192/22 धारा 34/323/308/304 भादवि थाना मेंहनगर

गिरफ्तार अभियुक्त –

1. आजाद सरोज पुत्र सर्वजीत सरोज निवासी जाफरपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ 
2. विशाल सरोज पुत्र रनमेजय सरोज ग्राम जाफरपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़।

बरामदगी – एक अदद तमंचा  .315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 ओम प्रकाश नारायण सिंह मय हमराह का0 मोहित यादव व का0 रोहित यादव थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़।

और नया पुराने