आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
27 सितम्बर से 3 अक्टूबर 2022 तक चलेगा कार्यक्रम।
रैली का शुभारम्भ प्राचार्या प्रोफेसर सूचिता श्रीवास्तव ने किया।
कैडेटों ने हाथों में तख्तीयाँ और बैनर लेकर स्वच्छता के नारे लगाए।
आज़मगढ़: आज दिनांक 1अक्टूबर 2022 को एन.सी.सी. निदेशालय लखनऊ, उत्तर प्रदेश, एन.सी.सी. हेड क्वार्टर वाराणसी 'बी' और 99 यू. पी. बटालियन एन.सी.सी. आजमगढ़ के निर्देशानुसार "पुनीत सागर अभियान" के अन्तर्गत श्री गाँधी पी. जी. कॉलेज, मालटारी, आजमगढ़ के एन.सी.सी. इकाई के तत्वावधान में 27 सितम्बर से 3 अक्टूबर 2022 तक चलने वाले कार्यक्रम में आज "स्वच्छता जागरूकता रैली" निकाली गई, रैली का शुभारम्भ कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर सूचिता श्रीवास्तव ने किया और संयोजन एन.सी.सी. अधिकारी लेफ्टिनेंट चन्दन कुमार ने किया। इस मौके पर उपाचार्य प्रोफेसर अखिलेश चंद्र और चीफ़ प्रॉक्टर प्रोफेसर प्रेम चंद्र यादव उपस्थित रहे l समस्त कैडेटों ने हाथों में तख्तीयाँ और बैनर लेकर स्वच्छता के नारे लगाते हुए महाविद्यालय से पूरे मालटारी बाज़ार घूमते हुए वापस महाविद्यालय में भारत माता की जय, क्लीन इंडिया, ग्रीन इंडिया के नारे व जयघोष के साथ समाप्त हुआ।