आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
श्रीमती तपेश्वरी देवी जयसवाल इंटर कॉलेज से सरदहा बाजार तक निकला कैंडल मार्च।
युवाओं ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की।
धरती पुत्र अमर रहे के नारे लगाए।
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के जिला पंचायत क्षेत्र रुद्रपुर के श्रीमती तपेश्वरी देवी जयसवाल इंटर कॉलेज से सरदहा बाजार तक धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला।
इस दौरान सुरेंद्र यादव प्रधान भटौली, डब्लू राजभर प्रधान बैजुआ पुर, नीरज यादव, बृजेश यादव, प्रमोद यादव, जगदंबा यादव, सोहराब प्रधान, आदि लोग उपस्थित रहे। युवाओं ने एक साथ भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया।
देर शाम कैंडल मार्च निकालकर युवाओं ने सपा संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। कैंडल मार्च में धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव के निधन के शोक सभा में सैकड़ों लोग उपस्थित हुए और धरती पुत्र अमर रहे के नारे लगाए।