आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
पीड़ित की पत्नी ने दी थाने में तहरीर।
आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के छत्तरपुर खुशहाल निवासिनी मिन्ता पत्नी राम नयन यादव ने जीयनपुर कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए ग्राम प्रधान पर आरोप लगाया कि मेरे पति मजदूरी मांगने उनके घर गए थे जहां पर मजदूरी न देकर उनके साथ मारपीट की गई। जिससे मेरे पति को गंभीर चोट आई है।जिसकी सूचना 112 नम्बर पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मजदूर रामनरायन यादव को एम्बुलेंस द्वारा जिला हॉस्पिटल इलाज के लिए भेजवा दिया। जहां उनकी हालत गम्भीर है। पीड़ित की पत्नी ने इस सम्बंध में जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है।
