आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली में तैनात योगेश यादव सिपाही ई-रिक्शा की चपेट में आने से घायल हो गया, आनन-फानन में उसे इलाज के लिए एक शहर के निजी अस्पताल वेदांता में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जीयनपुर कोतवाली में तैनात सिपाही योगेश यादव 28 वर्ष पुत्र राजकुमार यादव निवासी मदियापुर थाना कुंडा जनपद प्रतापगढ़ आज दोपहर लगभग 2:30 बजे जीयनपुर चौक पर पहुंचा ही था कि ई-रिक्शा से उसकी टक्कर हो गई, जिससे वह गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे निजी वाहन से जीयनपुर कोतवाली के सिपाही और दरोगा लेकर वेदांता हॉस्पिटल आजमगढ़ पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाते ही कोतवाल यादवेंद्र पांडेय सहित कई सिपाही वेदांता हॉस्पिटल पहुंच गए, सिपाही की मौत से पूरा थाना शोक में डूब गया। बताया जा रहा है कि नवंबर माह में सिपाही योगेश यादव की शादी होनी थी। 28 मई 2021 से जीयनपुर कोतवाली पर तैनाती थी। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है l
