आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना सिधारी
आज़मगढ़: पूर्व की घटना–दिनांक 06.06.2022 को वादी थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उपस्थित थाना आकर प्रार्थना पत्र दिया गया कि वादी की पुत्री उम्र करीब 17 वर्ष को विपिन कुमार पुत्र बालचन्द राम साकिन समेदा थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ द्वारा बहला फुसला कर घर से भगा ले जाने के सम्बन्ध मे मुकदमा अ0सं0-235/22 धारा 363,366 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 सुनील कुमार सरोज द्वारा किया जा रहा है। बाद विवेचना धारा 376 भादवी व 3/4 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
गिरफ्तारी का विवरण-दिनांक 02.10.2022 को उ0नि0 सुनील कुमार सरोज मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्त विपिन कुमार पुत्र बालचन्द राम साकिन समेदा थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष को मुखबिरी सूचना पर मूसेपुर रेलवे स्टेशन के पास से समय 14.10 बजे गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग - मु0अ0सं0 235/22 धारा 363,366,376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना सिधारी जनपद आजमगढ़,
नाम पता अभियुक्त
1. विपिन कुमार पुत्र बालचन्द राम साकिन समेदा थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1.उ0नि0 सुनील कुमार सरोज थाना सिधारी आजमगढ़
2.कां0 अष्टभुजा यादव थाना सिधारी आजमगढ़