Breaking News

गूंजरपार बाजार में गांधी जयंती के अवसर पर गांव सरकार की बैठक।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आज़मगढ़: सठियांव विकासखंड के मुबारकपुर गूंजरपार बाजार में गांधी जयंती के अवसर पर भारत परिषद संगठन द्वारा गांव सरकार को लेकर एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में स्वराज का नारा देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया गया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही गई लोगों को संबोधित करते हुए भारत परिषद के प्रदेश महासचिव बेचू यादव ने कहा कि गांधी जी ने स्वराज का नारा दिया था। कि आजादी के बाद देश में स्वराज स्थापित होगा। आज देश आजाद हो गया है, लेकिन हम यह कह सकते हैं कि पूर्ण रूप से स्वराज स्थापित नहीं हो पाया। हम गांव सरकार की मांग संविधान के आधार पर कर रहे हैं। भारतीय संविधान में गांव सरकार बनाने की बात कही गई है। लेकिन आज तक गांव सरकार लागू नहीं किया गया। बल्कि धारा 15 लगाकर गांव सरकार के सारे अधिकार केंद्र और राज्य सरकारों ने ले लिया। हम सभी चाहते हैं कि गांव का अधिकार गांव के लोगों को मिले। और इसी की लड़ाई हम लोग लड़ रहे हैं, जिस दिन गांव सरकार लागू हो गया उस दिन बापू के सपनों का भारत होगा।

और नया पुराने