Breaking News

देवगावँ: चोरी की कई घटनाओं का सफल अनावरण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- देवगांव

अन्तर्जनपदीय 04 अभियुक्त गिरफ्तार,  चोरी के आभूषण (कीमत लगभग 5.5 लाख रूपये) बरामद ।

आज़मगढ़: पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण- ➡ दिनांक 30.06.2022 को थाना स्थानीय पर आवेदक कुवर अवध बिहारी पुत्र मुराली राम निवासी खनियरा थान देवगांव आजमगढ़ के लिखित तहरीर बावत आवेदक के घर का ताला तोड़कर एक लैपटाप, एक मोबाईल, गहने व 30000/- रूपया नगदी चोरी होने के सम्बन्ध का दाखिल किया । दाखिला तहरीर के आधार पर थाना देवगांव पर मु0अ0सं0 223/2022 धारा 457/380 भादवि बनाम 1. अज्ञात पंजीकृत किया गया था । 
➡ दिनांक 26.07.2022 को आवेदक बृजेश गुप्ता पुत्र कालिका प्रसाद गुप्ता निवासी गोला बाजार थाना देवगांव आजमगढ़ के लिखित तहरीर बावत आवेदक के घर में रखे गहने व 40000/- रूपया नगदी चोरी होने के सम्बन्ध का दाखिल किया । दाखिला तहरीर के आधार पर थाना देवगांव पर मु0अ0सं0 262/2022 धारा 457/380 भादवि बनाम 1. अज्ञात पंजीकृत किया गया था । 
➡दिनांक 30.08.2022 को आवेदक सर्वेश प्रजापति पुत्र बालचन्द प्रजापति ग्राम रणमों थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ के लिखित तहरीर बावत आवेदक के घर में रखे सैमसंग मोबईल, सोने चाँदी के गहने व 50000/- रूपया नगदी चोरी होने के सम्बन्ध का दाखिल किया । दाखिला तहरीर के आधार पर थाना देवगांव पर मु0अ0सं0 309/2022 धारा 379 भादवि बनाम 1. अज्ञात पंजीकृत किया गया था । 
➡दिनांक 18.09.2022 को आवेदक ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र स्व0 रामलखन सिंह निवासी रामपुर कठरवां थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ के लिखित तहरीर बावत आवेदक के घर में रखे घर का सामान, टीवी, एक डबल बैरल बन्दूक DBBL व 10000/- रूपया नगदी चोरी होने के सम्बन्ध का दाखिल किया । दाखिला तहरीर के आधार पर थाना देवगांव पर मु0अ0सं0 353/2022 धारा 457/380 भादवि बनाम 1. अज्ञात पंजीकृत किया गया था । 
गिरफ्तारी का विवरण- 
➡दिनाँक 14.10.2022 को प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे थाना देवगांव आजमगढ़ मय हमराह, उ0नि0 अनुपम जायसवाल मय हमराह, उ0नि0 प्रदीप कुमार राही मय हमराह व प्रभारी स्वाटी टीम प्रथम राजेन्द्र प्रसाद सिंह छावनी में मौजूद थे कि सूचना प्राप्त हुयी कि कई दिनों से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर अपराधी मसीरपुर तिराहे पर हैं । इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा मसीरपुर तिराहे के पास से 04 को समय करीब 19.55 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । 
➡पकड़े गये व्यक्तियों की पहचान 1. हरिकेश सिंह पुत्र स्व0 विरेन्द्र सिंह निवासी बेनूपुर थाना मेहनगर आजमगढ़ हाल पता सुरूहुलपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ, 2. ऋषिकेश सिंह पुत्र स्व0 विरेन्द्र सिंह निवासी बेनूपुर थाना मेहनगर आजमगढ़ हाल पता सुरूहुलपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ, 3. अमित राजभर पुत्र दिनेश राजभर निवासी खनियरा थाना देवगांव आजमगढ़ 4. सिन्धु पत्नी ऋषिकेश सिंह निवासी बेनूपुर थाना मेहनगर आजमगढ़ हाल पता सुरूहुलपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ के रूप में हुयी है। 
➡ अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गये 01 अदद मंगलसूत्र पीली धातु व 02 अदद मंगलसूत्र का लाकेट पीली धातु, 04 अदद अंगूठी पीली धातु, 10 अदद कान की बाली पीली धातु, 02 अदद चैन पीली धातु, 02 अदद पायल सफेद धातु व चोरी के 13 अदद मोबाईल व 01 अदद बड़ी कढ़ाई एल्युमिनियम ( कीमत लगभग 5.5 लाख रूपये ) व 01 अदद मोटर साइकिल अपाचे व कुल 3970 रूपये  बरामद किया गया। 

पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि पिछले दिनों हम लोगों ने थाना देवगाँव क्षेत्र में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया हैं । चोरी किये गये सोने चाँदी के गहने व मोबाइल लेकर बेचने हेतु आज हम लोग कही दूर जाने की फिराक में थे कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया। 
➡हम लोग आपस में योजना बनाकर जिस स्थान पर चोरी करना होता है वहां की अपनी मोटर साइकिल अपाचे से रैकी कर लेते हैं । इसके बाद रात में चिन्हित घरों में जाकर चोरी करते हैं । बरामद रूपये के बारे में पूछने पर बताये कि साहब जहां जहां चोरी किये थे यह पैसा उसी चोरी के हमारे हिस्से के है जो खर्च करने के बाद बचे हैं।
➡दिनांक 28.06.22 की रात में लगभग 01.00 से 03.00 बजे के बीच हम लोग ग्राम खनियरा में एक घर में घुस कर चोरी किये थे । इसमें एक लैपटाप, रेडमी 8 मोबाईल, 30000 रूपये, एक सोने की चैन, एक पायल, अंगूठी व मंगलसूत्र चोरी किये थे । जो ऋषिकेश के पास हैं व चोरी किये गये रूपये हम लोग आपस में बांट लिए व खर्च हो गये हैं । लैपटाप व रेडमी मोबाईल गायत्री देवी को बेचने हेतु दिया गया है।
➡इसी तरह दिनांक 02.07.22 को हम लोगों ने रात्रि में ग्राम रणमों में चोरी किया था । जिसमें नगद रूपये, सैमसंग का मोबाईल, सोने चाँदी के गहने आदि चोरी किये थे जो सिन्धू व अमित राजभर के पास से बरामद हुआ।
➡दिनांक 20.07.22 को कस्बा लालगंज के गोलाबाजार में रात्रि में ताला तोड़कर एक मकान में चोरी किये थे । जिसमें मंगलसूत्र, सोने का चैन, अंगूठी, पायल व अन्य सोने चाँदी के गहने व 40000 रूपये नगद मिला था जिसमें चोरी किये गये गहने हरिकेश सिंह के पास से बरामद हुआ है तथा पैसा हम लोग आपस में बराबर बाँट लिए जो खर्च हो गये 
➡दिनांक 17/18.09.2022 की रात्रि हम लोगों ने ग्राम रामपुर कठरवां में प्यारेलाल प्रजापति पुत्र लालचन्द निवासी गोडासन थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर के साथ मिलकर एक मकान में चोरी किये थे जिसमें मंहगी साड़ियाँ, महंगी लहंगा व घरेलू सिलेण्डर, बर्तन व एक दो नाली बन्दूक हम लोगों ने चुराया था । मौके से प्राप्त नगदी रूपये हम लोगों ने आपस में बांट लिए थे तथा बर्तन एवं महंगी साड़ी व लहंगा प्यारेलाल प्रजापति को हिस्से के रूपये दे दिया था । हम सभी लोग चोरी किये गये सामान को बाँट रहे थे कि तभी किसी के आने की आहट लगी । जल्दीबाजी में चोरी किया गया दोनाली बन्दूक व एक बड़ी कड़ाही चोरी वाले घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में फेंक दिये थे ।
➡ गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हम लोगों द्वारा जनपद आजमगढ़ के अलावा जनपद मऊ में भी चोरी की घटना कारित की गयी है।   
➡ गिरफ्तारी व बरादमगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 395/2021, धारा 411/413/414 भादवि पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया। 

पंजीकृत अभियोग

1-मु0अ0सं0 395/2021, धारा 411/413/414 भादवि थाना- देवगांव, आजमगढ़ ।

आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0 223/2022, धारा 457/380 भादवि  थाना- देवगांव, आजमगढ़ ।
2. मु0अ0सं0 262/2022, धारा 457/380 भादवि थाना- देवगांव, आजमगढ़ ।
3. मु0अ0सं0 309/2022, धारा 379 भादवि  थाना- देवगांव, आजमगढ़ । 
4. मु0अ0सं0 395/2022, धारा 411/413/414 भादवि  थाना- देवगांव, आजमगढ़ ।

गिरफ्तार अभियुक्तः

1. हरिकेश सिंह पुत्र स्व0 विरेन्द्र सिंह निवासी बेनूपुर थाना मेहनगर आजमगढ़ हाल पता सुरूहुलपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ
2. ऋषिकेश सिंह पुत्र स्व0 विरेन्द्र सिंह निवासी बेनूपुर थाना मेहनगर आजमगढ़ हाल पता सुरूहुलपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ 
3. अमित राजभर पुत्र दिनेश राजभर निवासी खनियरा थाना देवगांव आजमगढ़ 
4. सिंधू देवी पत्नी ऋषिकेश सिंह निवासी बेनूपुर थाना मेहनगर आजमगढ़ हाल पता सुरूहुलपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ 

बरामदगी का विवरण- 01 अदद मंगलसूत्र पीली धातु व 02 अदद मंगलसूत्र का लाकेट पीली धातु, 04 अदद अंगूठी पीली धातु, 10 अदद कान की बाली पीली धातु, 02 अदद चैन पीली धातु, 02 अदद पायल सफेद धातु व चोरी के 13 अदद मोबाईल व 01 अदद बड़ी कढ़ाई एल्युमिनियम (कीमत लगभग 5.5  लाख रूपये)
01 अदद मोटर साइकिल अपाचे व कुल 3970 रूपये 

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-

1. प्र0नि0 गजानन्द चौबे थाना देवगांव आजमगढ़ मय हमराह ।
2. प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह, उ0नि0 प्रकाश शुक्ला मय स्वाट टीम प्रथम आजमगढ़
3.उ0नि0 अनुपम जायसवाल चौकी प्रभारी लालगंज व उ0नि0 प्रदीप कुमार राही चौकी प्रभारी पल्हना थाना देवगांव आजमगढ़ मय हमराह

और नया पुराने