Breaking News

आगामी त्योहारों को देखते हुए जीयनपुर कोतवाली पर हुई पीस कमेटी की बैठक।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आजमगढ़- जीयनपुर कोतवाली पर आगामी त्योहारों को देखते हुए उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह,एव क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक को सम्बोधित करते हुए उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने कहा कि छठ पूजा पर सभी घाटों को सुंदर एव साफसफाई कर दुरुस्त करे एव प्रकाश की बेहतर व्यवस्था करते हुए पोखरों पर बॉस बल्ली लगाकर अंदर प्रवेश न होने दे प्रत्येक गांव के पोखरों पर गोताखोर लगाकर सुरक्षा की दृष्टि से रखें ।
जिससे कोई पानी में फिसल कर डूबने ना पाए साथ ही साथ समस्त पूजा समितियों के लोगों को नोटिस दें जिससे कि डीजे की आवाज ऊंची अगर बजी तो उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।वही क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार सिंह वर्मा ने कहा कि प्रत्येक घाटों पर एंटी रोमियो टीम भ्रमण करती रहेगी जिससे कि किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न ना हो और शरारती तत्व पूजा पंडालों के आसपास अगर भटकते दिखाई दिए तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बाजारों के अंदर किसी भी दशा में पटाखों की दुकान नहीं लगाई जाएगी उसके लिए अलग से स्थान चिन्हित किए जाएंगे एवं बिना लाइसेंस की कोई भी दुकान संचालित नहीं होगी ।उन्होंने समस्त लोगों से अनुरोध किया कि बच्चों को पटाका कतई न जलाने दे पटाखों से दूर रखें जिससे कि कोई अप्रिय घटना घटित ना हो सके ।इस दौरान जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पांडे,एसआई देवेंद्र सिंह,एसआई मदन गुप्ता,एसआई सौरभ सिंह,एसआई शंकर यादव,एसआई सुल्तान सिंह सहित उदय भान, संजय,ज्ञानेंद्र मिश्रा,नागेंद्र यादव,अशोक चौहान आदि रहे।

और नया पुराने