Breaking News

बसपा का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बाढ़ पीड़ितों के बीच, बाटी राहत सामग्री


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: आज दिनाक 19अक्टूबर को बीएसपी की मुखिया बहन कुमारी मयावती जी के निर्देश पर  बीएसपी प्रतिनिधी मण्डल द्वार बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया। बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी गई। इस दौरान पुर्व सांसद डा0 बलिराराम ने कहा कि हम लोगों ने प्रशासन से मांग किया था कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए व्यवस्था की जाय। उनके रहने खाने से लेकर पशुओं के चारे की व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि हम लोग शासन से मांग करेंगे कि बाढ़ का कोई ठोस हल निकाला जाए। 
वही बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पूर्व विधायक शाह आलम गुड्डू जमाली के तरफ से सैकड़ों पैकेट राहत सामग्री बांटी गई। साथ ही बसपा नेता धनई पटेल द्वारा सैकड़ों पैकेट राहत सामग्री बाढ़ पीड़ितों के बीच वितरित की गई।
वहीं महुला डगरा, सहबदिया सुल्तानपुर, भदौरा डाला, भदौरा तालुका नैनीजोर, देवारा इस्माईलपुर, बेलहिया डाला, निबिहवा गांव, निबिहवा डाला, हैदराबाद बाजार विधानसभा सगड़ी में, विधानसभा गोपालपुर में सहदेवगंज, कुढ़ही ढाला, गोबर्धनपुर आदि जगहों का दौरा किया गया।
इस दौरान पुर्व एमएलसी डा0 विजय प्रताप साहब, मण्डल कोवाडिनेटर हरिश्चंद्र गौतम साहब,मण्डल, अब्दुल्लाह  प्रतिनिधि शाह आलम गुड्डू जमाली कोवाडिनेटर ओमकार शास्त्री ,मण्डल कोवाडिनेटर विनोद चौहान , ज़िला अध्यक्ष अरविंद कुमार, मण्डल कोआडिनेटर चेताई राम, मण्डल कोआडिनेटर राम विलास भास्कर, विधानसभा अध्यक्ष सीपी विमल, सभासद धीरज कुमार मिंटू, पुर्व प्रत्याशी शंकर यादव, अफज़ल साहब, इसरार साहब, अशद गुड्डू साहब, रामवृक्ष गौतम  महाप्रधान, अशोक राजभर महाप्रधान, नफीस साहब, फुरकान, विधानसभा अध्यक्ष गोपालपुर शैलेंद्र गौतम आदि मौजुद रहे।

और नया पुराने