Breaking News

महराजगंज: दूसरे की पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-महराजगंज

आज़मगढ़: पूर्व की घटना:-दिनांक 03.09.2022 को वादी द्वारा थानास्थानीय पर शिकायत दर्ज कराई गई कि एक व्यक्ति द्वारा वादी (स्वयं) की 27 वर्षीय पत्नी को बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया है। 
इस तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 339/2022 धारा 366, 376 IPC बनाम  इन्दल वर्मा पुत्र नंदू वर्मा सा0 छपरा थाना घनघटा जनपद सन्तकबीर नगर के पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गई। 
दिनांक 10.06.2022 को उ0नि0 सुभाषचन्द्र दुबे मय हमराह द्वारा उपरोक्त मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त इन्दल वर्मा पुत्र नंदू वर्मा सा0 छपरा थाना घनघटा जनपद सन्तकबीर नगर को भैरोदासपुर से समय करीब 11.50 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। 

पंजीकृत अभियोग:-

 मु0अ0सं0 339/2022 धारा 366/376 IPC थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त:-

इन्दल वर्मा पुत्र नंदू वर्मा सा0 छपरा थाना घनघटा जनपद सन्तकबीर नगर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-

उ0नि0 सुभाषचन्द्र दुबे
का0 मिथलेश पासवान ।

और नया पुराने