Breaking News

जनहित संकल्प सम्मेलन का आयोजन कल, ज्यादा संख्या में लोगों से जुड़ने की सरदार सेना ने की अपील।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं जातीय जनगणना को लेकर जनहित संकल्प सम्मेलन का आयोजन 4 नवंबर 2022 दिन शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज रोहुआर बैदौली मैं आयोजित होना सुनिश्चित किया गया है। जहां मुख्य अतिथि के रूप में श्रवण कुमार ग्रामीण विकास मंत्री बिहार सरकार एवं राज्य प्रभारी झारखंड एवं उद्घाटन कर्ता के रूप में रविंद्र सिंह एम०एल०सी०  बिहार एवं राष्ट्रीय सचिव सहप्रभारी - जदयू उत्तर प्रदेश वही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ० आर.एस.पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष- सरदार सेना एवं दुर्गा प्रसाद यादव विधायक सदर आजमगढ़ पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं डॉ एच.एन सिंह पटेल विधायक सगड़ी आजमगढ़ उपस्थित रहेंगे. इस कार्यक्रम में कई मुद्दों पर चर्चा होनी है जिसको लेकर दूरदराज से लोग इकट्ठा होंगे वही जनता से अपील भी की गई है कि जनहित संकल्प सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाएं।

और नया पुराने