Breaking News

भाजपा ने धूमधाम से मनाई सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: जीयनपुर बाजार के सभी 11 वार्ड में 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के लोगों ने उनकी जयंती धूमधाम से मनाई ।सभी वार्डों में विधिवत प्रभारी बनाए गए थे प्रभारियों ने उनके जीवन वृतांत पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आशुतोष जायसवाल के आवास पर हो रहे जयंती समारोह में आलोक श्रीवास्तव युवा भाजपा कार्यकर्ता जीयनपुर ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन अनुकरणीय है। उन्होंने भारत को समृद्ध शाली बनाने में अथक प्रयास किया। सैकड़ों रियासतों को एकत्रित कर अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। कहा कि स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री स्वर्गीय पटेल जी लौह पुरुष कहे जाते हैं ।उनके निर्णय और कार्य काफी लोकप्रिय और सराहनीय रहे हैं ।इस अवसर पर मनोज कुमार श्रीवास्तव, बृजेंद्र सिंह, शशिकांत रजक निक्कू जायसवाल, आशुतोष जायसवाल,आलोक, अरुण आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और नया पुराने