आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
रामरति हॉस्पिटल पर मरीजों का निशुल्क चेकअप व फलों का किया वितरण।
आज़मगढ़: आज समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री नेताजी स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर रामरति हॉस्पिटल बड़हलगंज पर सगड़ी विधायक डॉक्टर एच एन सिंह पटेल द्वारा हॉस्पिटल में भर्ती सैकड़ों मरीजों को फल वितरित किया गया व निशुल्क मरीजों का चेकअप करके मुलायम सिंह यादव का सादगी के साथ जन्मदिन मनाया गया।
इस दौरान सगड़ी विधायक ने कहा कि- समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री धरतीपुत्र श्रद्धेय नेताजी स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव किसानों के सच्चे हितैषी थे, तभी उनका नाम धरतीपुत्र पड़ा। भारतीय राजनीति का एक कद्दावर नेता। नेताजी पहलवान और शिक्षक रहने के बाद देश की सियासत में 6 दशकों तक की लंबी पारी खेली। नेताजी तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। केंद्र में रक्षा मंत्री रहे। 22 नवंबर 1939 को सैफई में जन्मे मुलायम की पढ़ाई-लिखाई इटावा, फतेहाबाद और आगरा में हुई। नेताजी कुछ दिन तक मैनपुरी के करहल में जैन इंटर कॉलेज में शिक्षक रहे।
न्यायप्रिय राजनीति और समाजवादी आंदोलन के मजबूत स्तंभ नेताजी मुलायम सिंह यादव हम सभी के लिए हमेशा प्रेरणाश्रोत रहेंगे। शोषित, वंचित, उत्पीड़ित और पिछड़े वर्ग के प्रति उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। देश के सर्वप्रिय सर्वमान्य नेता और गरीबों, असहायों के लिए अनेकानेक लोक कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप देने वाले धरतीपुत्र के नाम से विख्यात नेताजी का को हम नमन करते हैं।
इस अवसर पर इंजीनियर संजय पटेल पूर्व प्रमुख, हरिकेश विश्वकर्मा पूर्व प्रधान, सूर्य नारायण यादव निवर्तमान प्रदेश सचिव सपा, मिर्जा मसूद बैग पूर्व महासचिव सगड़ी,
जगदीश यादव, डॉ शैशव कुमार सिंह, मनोज राजभर, अंबरीश राय, दिनेश यादव इंजीनियर, बीआर सिंह, राजन कंचन ऋतु सिंह कंचन सिंह इत्यादि हॉस्पिटल के कर्मचारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
जगदीश यादव, डॉ शैशव कुमार सिंह, मनोज राजभर, अंबरीश राय, दिनेश यादव इंजीनियर, बीआर सिंह, राजन कंचन ऋतु सिंह कंचन सिंह इत्यादि हॉस्पिटल के कर्मचारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।