Breaking News

जया डायग्नोस्टिक सेंटर का ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने फीता काटकर किया उद्घाटन।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव 

आज़मगढ़- सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर स्थित चुनूगपार में जया डायग्नोस्टिक सेंटर का आज अजमतगढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता मनीष मिश्रा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक अनुभवी और कुशल चिकित्सक द्वारा लोगों की जांच की जाएगी।
इसके साथ ही आसपास के लोगों को सुविधा मिलेगी अब लोगों को दूरदराज नहीं जाना पड़ेगा। वहीं डॉक्टर ने बताया कि पैथोलॉजी में डिजिटल मशीन द्वारा जांच की जाएगी। इसी के साथ अल्ट्रासोनोग्राफी और अन्य सुविधाएं भी मौजूद रहेंगी। इसके साथ ही आने वाले मरीजों के लिए बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा। दौरान मौके पर ज्ञानेंद्र मिश्रा, भीम सोनकर, विजय पांडे आदि लोग मौजूद रहे।



और नया पुराने