Breaking News

सरदार सेना द्वारा किया गया जनहित संकल्प सम्मेलन का आयोजन।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र में कृष्णा पटेल महाविद्यालय रोहुआर बैदौली में सरदार सेना के बैनर तले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती एवं जाति जनगणना को लेकर जनहित संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने किया। संचालन सत्य प्रकाश सिंह ने किया। उद्घाटन कर्ता रविंद्र सिंह एमएलसी बिहार एवं राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी जदयू उत्तर प्रदेश ने लौह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। 
मुख्य अतिथि श्रवण कुमार ग्रामीण विकास मंत्री बिहार सरकार एवं राज्य प्रभारी झारखंड सरदार बल्लभभाई पटेल को याद कर नमन किया। इस दौरान उन्होंने कहां कि इस देश में सबकी गिनती होती है यहां तक कि पशुओं की भी गणना होती है लेकिन पिछड़े और वंचितों की गणना अब तक नहीं हो पाई है। वर्तमान सरकार जातिगत जनगणना कराने के पक्ष में नहीं है।
विशिष्ट अतिथि रमाशंकर पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार सेना एवं दुर्गा प्रसाद यादव विधायक सदर, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, सगड़ी विधायक डॉक्टर एचएन सिंह पटेल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विद्यासागर पटेल, हरेंद्र पटेल, श्रीनिवास पटेल, परमानंद पटेल, राम नगीना, रामकेश, सत्येंद्र सिंह, सरफराज, अभिमन्यु कुमार, रुदल सोनकर, मुस्तकीम, विजय सिंह आदि लोग रहे।

और नया पुराने