Breaking News

श्रीनाथ सहाय का निधन पत्रकारिता क्षेत्र में अपूर्णनीय क्षति।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

पत्रकारों ने शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि।

आजमगढ़: जनपद के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ डा.श्रीनाथ सहाय की मृत्यु 4 नवम्बर को लखनऊ में हो गयी। उनके देहान्त पर सगड़ी के पत्रकारों ने प्राचीन शिव मंदिर जीयनपुर पर एक शोक सभा का आयोजन किया। दो मिनट का मौन रख मृत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की गयी। जिसमें लोगों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जाने से पत्रकारिता जगत आजमगढ़ की अपूरणीय क्षति हुई। गाँधी इंटर कालेज मालटारी के प्रधानाचार्य, आकाशवाणी के संवाददाता, कई समाचार पत्रों में लेखन का कार्य किये, मान्यता प्राप्त पत्रकार रहे। उर्जावान श्री सहाय को वृद्धावस्था में भी तनिक आलस नहीं थी।सामाजिक कार्य में चढ़बढ़ कर हिस्सा लेते थे। इस अवसर पर जीत बहादुर लाल, आनंद प्रकाश तिवारी, मनोज कुमार श्रीवास्तव, राधे श्याम, राजेंद्र मौर्य,तेज प्रताप श्रीवास्तव, फहद, ऐहतेशाम, वीर सिंह, गौरव, रामजनम पटेल, आदर्श श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने