आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: यू0पी0- 112 परियोजना जनपद- आजमगढ़ के पीआरवी का किसी भी सूचना पर पहुंचने का औसत रिस्पॉन्स समय 8.37 मिनट है । वर्ष 2022 में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र का रिस्पॉन्स टाइम क्रमशः 09:14 मिनट व 10:22 मिनट रहा व पूरे जनपद का कुल औसत रिस्पॉन्स टाइम- 09:45 मिनट रहा । जबकि वर्ष 2021 में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र का रिस्पॉन्स टाइम क्रमशः10.33 मिनट व 11.44 मिनट रहा व पूरे जनपद का कुल औसत रिस्पॉन्स 11.04 मिनट रहा । वर्ष 2021 से वर्ष 2022 का रिस्पॉन्स समय 1.59 मिनट तक कम रहा तथा वर्तमान समय का रिस्पॉन्स समय वर्ष 2021 से लगभग 03 मिनट व वर्ष 2022 से लगभग 01 मिनट कम है ।
उल्लेखनीय है कि यू0पी0 112 परियोजना जनपद आजमगढ़ में संचालित पीआरवी वाहनों के सूचना पर पहुचने का समय लगातार कम होता जा रहा है । जिससे यू0पी0 112 परियोजना की कार्य प्रणाली व योजना ने आम जनता का काफी विश्वास अर्जित किया है । यू0पी0 112 परियोजना जनपद आजमगढ़ में संचालित पीआरवी सूचना बहुत ही कम समय में पहुँच जाने के कारण आम जनता द्वारा यू0पी0 112 परियोजना की काफी प्रशंसा की जा रही है । जनपद आजमगढ़ में संचालित पीआरवी वाहनों का वर्तमान में रिस्पॉन्स समय 08.37 मिनट है जो काफी अच्छा है ।