Breaking News

निजामाबाद: मोबाइल छिनैती के अभियोग में प्रकाश में आये 03 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- निजामाबाद

 मोबाइल, तमंचा व 01 कारतूस .315 बोर बरामद।

आज़मगढ़: 1-पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण –  दिनांक- 11.01.2023 को  वादी रामसरन गुप्ता पुत्र  हीरालाल निवासी सीधासुल्तानपुर थाना निजामाबाद आजमगढ( लेखपाल) ने थाना स्थानीय पर शिकायत किया कि वादी के साथ एक मोटर साईकिल पर सवार  तीन व्यक्ति वादी को रोककर वादी का मोबाईल छीनकर भाग गये, के संबंध में  थाना निजामाबाद आजमगढ़ पर मु0अ0सं0 015/23 धारा-382 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । बाद विवेचना मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की वृद्धि की गई। तथा अभियुक्त विपिन यादव पुत्र विजयश्याम यादव निवासी शेखपुर हुसाम थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ के पास अवैध तमंचा पाये जाने के संबंध में मु0अ0सं0 16/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। 
2. गिरफ्तारी का विवरण –उ0नि0 कुलदीप सिंह , उ0नि0 पवन कुमार शुक्ला मय हमराह को सूचना मिली कि लेखपाल के साथ मोबाइल चोरी की घटना घटित हुई थी उससे सम्बन्धित अभियुक्त सीहीपुर पुलिया के पास मौजूद है मौके पर पुलिस बल द्वारा पहुँचकर उन व्यक्तियों को घेर लिया गया तथा पकडे  गये व्यक्तियों ने अपना नाम क्रमशः 1. विशाल गिरी पुत्र चन्द्रजीत निवासी चडई थाना रानी की सरायं जनपद आजमगढ उम्र लगभग 19 वर्ष , 2. विपिन यादव पुत्र विजय श्याम यादव निवासी शेखपुर हुसाम थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ उम्र 20 वर्ष, 3. अर्जुन यादव पुत्र चनरु यादव निवासी डिहवाबारी थाना निजामाबाद आजमगढ उम्र लगभग 19 वर्ष बताया। विशाल गिरी उपरोक्त के पास से मोबाइल रीयल मी बरामद हुआ। दूसरे व्यक्ति विपिन यादव उपरोक्त के पास से  एक अदद तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। तीसरे व्यक्ति अर्जुन यादव के पास से ट्वाय गन बरामद हुआ है। 

गिरफ्तार अभियुक्तों- ने बताया कि साहब हम तीनों लोग मिलकर दिनांक 26.12.2022 को समय रात्रि लगभग 7 से 8 बजे के  बीच में सेन्टरवा मोड के आगे पुलिया के पास  से  एक साईकिल सवार व्यक्ति से सीट पर रखे हुये मोबाईल को चोरी कर लिये थे और जब लेकर जाने लगे तो वह पीछा करने  का प्रयास किया कि हम लोग यही कट्टा और ट्वायगन  दिखाकर उसे डरा कर भयभीत कर दिये और वह वहीं मौके पर रुक गया है हम तीनों लोग मोबाइल चुराकर भाग गये थे। चोरी की गयी मोबाइल को हम लोग मिलकर बेचकर उससे प्राप्त पैसों को बराबर बराबर बाटने वाले थे कि आप लोगों द्वारा पकड लिया गया।  अभियुक्त विशाल गिरी उपरोक्त व अर्जुन यादव उपरोक्त को जुर्म धारा 382/411 भादवि का  अपराध बताकर तथा अभियुक्त विपिन यादव उपरोक्त को उसके जुर्म धारा 382/411 भादवि व 3/25 आयुध अधि0 का अपराध का बोध  कराते हुए  समय करीब 14.00 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया तथा वही पर बरामद मोटर साईकिल अपाची जिसका नम्बर प्लेट टूटा हुआ पाया गया। वाहन उपरोक्त का कागजात माँगा गता तो दिखाने से कासिर रहा जिसे आनलाइन 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।  गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

पंजीकृत अभियोग -

1. मु0अ0सं0 15/23 धारा- 382/411 भादवि थाना निजामाबाद आजमगढ़ 
2. मु0अ0सं0 16/23 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त-

1. विशाल गिरी पुत्र चन्द्रजीत निवासी चडई थाना रानी की सरायं जनपद आजमगढ 
2. विपिन यादव पुत्र विजय श्याम यादव निवासी शेखपुर हुसाम थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ 
3. अर्जुन यादव पुत्र चनरु यादव निवासी डिहवाबारी थाना निजामाबाद आजमगढ 

आपराधिक इतिहासः

1- मु0अ0सं0 264/22 धारा 323/504/506 भादवि थाना रानी की सराय आजमगढ़ बनाम विशाल गिरी पुत्र चन्द्रजीत निवासी चडई थाना रानी की सरायं जनपद आजमगढ 

बरामदगी-

1- मोबाइल, तमंचा व 01 कारतूस .315 बोर, 

गिरफ्तार करने वाली टीम-

1. उ0नि0 कुलदीप सिंह  उ0नि0 पवन कुमार शुक्ला थाना निजामाबाद, आजमगढ
2. उ0नि0 श्रीप्रकाश शुक्ला ( SOG टीम) आजमगढ़
3. हे0का0 उमेश यादव हे0का0 सतेन्द्र यादव हे0का0 विनोद सरोज का0 हारिस वासे खां (सर्विलास टीम) का0 अवनीश का0 प्रदीप पाण्डेय आजमगढ
4. हे0का0 अवधनाथ यादव का0 विरेन्द्र सिंह थाना निजामाबाद, आजमगढ़

और नया पुराने