आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के समीप बाइक सवार बदमाशों ने एक शिक्षक को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल शिक्षक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
बता दे कि पवई थाना क्षेत्र के राजेपुर सुबंसा निवासी प्रदीप कुमार सिंह सुल्तानपुर जिले के कलान स्थित श्री विश्वनाथ महाविद्यालय में शिक्षक हैं। महाविद्यालय से वे गणतंत्र दिवस को मना कर अपने साथी अध्यापक के साथ बाइक से घर जा रहे थे जैसे ही वे रामपुर खुर्द गांव के समीप पहुंचे दो बाईकों पर बैठे तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके उनका रास्ता रोक दिया और लोहे के रॉड और पंच से हमला उनके ऊपर हमला कर दिया। जिससे प्रदीप सिंह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। उसके बाद बदमाश फरार हो गए। बीच सड़क पर हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस इस मामले में छह अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर छानबीन में लग गई है।