Breaking News

बेटियों की शादी के लिए सामाजिक संगठन प्रयास निरंतर साबित हो रहा मददगार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: जनपद का सामाजिक संगठन प्रयास निरंतर मददगार बना हुआ है। प्रयास ने अब तक 38 बेटियों के शादी के लिए हर संभव मदद किया बल्कि उनके गृहस्थी के साजों-सामान के साथ उन्हें विदा भी किया। इस कड़ी में प्रयास ने एक और नेक कदम बढ़ाते हुए 39वीं बिटिया को गृहस्थ जीवन में प्रवेश कराने में अपनी महती भूमिका निभाई। प्रयास के इस सराहनीय कार्य में सामाजिक सरोकार रखने वाले सर्फुद्दीनपुर स्थित सिंहासिनी वाटिका के प्रमुख प्रबंधक एसएन सिंह ने मुख्य भूमिका अदा की। नीबी गांव की अनाथ मनसा चौधरी के विवाह आयोजन के लिए अपने वाटिका रूपी मैरेज हॉल को निःशुल्क उपलब्ध कराकर इस पेशे से जुड़े लोगों के लिए नजीर पेश किया। निःशुल्क वाटिका उपलब्ध होने के बाद प्रयास अध्यक्ष रणजीत सिंह के पहल पर सामाजिक व्यक्तियों ने इसे सहयोग का हवन-कुंड मानते हुए अपने सामर्थ्य अनुसार सहयोग की आहुति देकर इस महापूजन को सफल बना दिया। इस शादी में आम शादियों की तरह ही लोगों ने शिरकत किया और बिटिया को शुभाशीष देकर भोजन भी किया।

और नया पुराने