आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़। जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक घर को अपना निशाना बनाया और 35 हजार नकदी सहित जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई हैं।
बता दें कि आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन हरखोरी के बेलवारी पुरवा गांव में बीती रात संजय पुत्र लालसा के घर में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। परिजनों द्वारा बताया गया कि हम लोग सो गए थे। रात को चोर घर में घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दे दिए। सुबह जब घरवाले उठे तो आवाक रह गए। परिजनों ने बताया कि घर में रखा लगभग 35000 नकदी और जेवरात चोर उठा ले गए। फिलहाल इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।