आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना बिलरियागंज
आज़मगढ़: गिरफ्तारी का विवरणः-दिनांक 12.01.2023 को उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ मय हमराह द्वारा नसीरपुर चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे कि सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति नसीरपुर नहर पुलिया पर बैठकर किसी का इन्तजार कर रहा है जिसके पास अवैध तमंचा है । सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँचकर नसीरपुर नहर पुलिया के पास से उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम नूर आलम उर्फ मुन्ना पुत्र शमशाद निवासी नसीरपुर थाना बिलरियागंज आजमगढ़ बताया जिसके कब्जे से 01 अदद तमन्चा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । नूर आलम उर्फ मुन्ना उपरोक्त को अन्तर्गत धारा 3/25 श्स्र अधि बताकर समय 07.35 बजे गिरफ्तार किया गया । अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. नूर आलम उर्फ मुन्ना शमशाद सा0 नसीरपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
बरामदगी-
1. 01 अदद तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
पंजीकृत अभियोग-
• मु0अ0सं0 23/2023 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1. उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद मय हमराह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।