Breaking News

गौशाला में लगी आग की चपेट में आने से गाय और बकरी की मौत, गृहस्थी का सामान जलकर राख।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। मेहनगर के विरभानपुर दलित बस्ती में उस वक्त सनसनी मच गई जब गौशाला में आग लग गई। आनन फ़ानन में  ग्रामीणो द्वारा आग पर क़ाबू पाया गया। तब तक गृहस्थी का सारा सामान सहित एक बछिया व दो बकरी भी आग से झुलस कर मर गई। 
घटना की जानकारी देते हुए दुर्गावती देवी पत्नी स्वर्गीय अंगद ने बताया कि मेरे घर का काम चल रहा था जिसमे घर में रखा सब सामान गौशाला की मण्डई में रखा गया था। देर रात पशुओं को मछरों से बचाव के लिए धुंआ किया गया और अचानक आग लग गयी और आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। जिसमे एक गाय, दो बकरी एक बछिया की जलने से मौके पर ही मौत हो गई । एक गाय बुरी तरह जल गई साथ ही इस आग में 2 कुंतल चावल ,डेढ़ कुंतल गेंहू, लगभग पचास हजार के सामान नष्ट हो गये। जिसकी जानकारी स्थानीय लेखपाल को दी गई। लेखपाल अतुल पाण्डेय मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी लेकर आगे उच्च अधिकारियों को देने की बात कही साथ ही आर्थिक सहायता की भी बात कही है।

और नया पुराने