आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री रामानंद सरस्वती पुस्तकालय द्वारा नाबार्ड के सहयोग से रूरल ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू एन्टरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट एंड डिजिटल लिटरेसी विषय पर आयोजित तीन माह के आवासीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ उप जिलाधिकारी राजीव रतन सिंह के कर कमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि हरैया के खंड विकास अधिकारी श्वेतांश सिंह, यू बी आई के अग्रणी विकास प्रबंधक मिथिलेश कुमार और नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक मो. आरिफ खान उपस्थित थे। संस्था की निदेशक हिना देसाई ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को डिजिटल टेक्नोलॉजी से जोड़ने पर जोर देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण में उद्यमिता कौशल, डिजिटल मार्केटिंग, फोटोग्राफी, व्यवसाय प्रबंधन आदि विषयों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
जिससे युवाओं को अपने बिज़नेस को सुचारु रूप से स्थापित करने में मदद मिलेगी। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक मो. आरिफ खान ने नाबार्ड द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए चलाये जा रहे कौशल विकास कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागी स्वयं का रोजगार शुरू करने में सक्षम होंगे। यू बी आई के अग्रणी विकास प्रबंधक मिथिलेश कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को अपना रोजगार स्थापित करने में बैंक द्वारा वित्तीय सहयोग देने का आश्वासन दिया। हरैया के खंड विकास अधिकारी श्वेतांश सिंह ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें डिजिटल मार्केटिंग व्यवसाय के फायदों के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी राजीव रतन सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए प्रशिक्षणार्थियों को लगन और परिश्रम के साथ सीखने के लिए प्रेरित किया।

इस प्रशिक्षण में आजमगढ़ के मिर्ज़ापुर, महराजगंज, निज़ामाबाद, पल्हनी, हरैया, अजमतगढ़, सठियावं, रानी की सराय इत्यादि नौ विकास खण्डों के ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभागी ट्रेनिंग लेंगे। प्रशिक्षण लेने वाले तीस प्रतिभागियों में सत्रह लड़के और तेरह लड़कियां हैं।
इस अवसर पर फहीन अहमद, धर्मराज, रिंकी कुमारी, सीमा, मो. नदीम, सचिन कुमार, भीषम, राजमीला यादव, पूजा शर्मा, मो. आरिज़, सोनू कुमार सुशील राय आदि उपस्थित रहे।