Breaking News

धुमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

लोगों का फूल माला के साथ अबीर गुलाल लगा कर हुआ जोरदार स्वागत

एक दूसरे के ऊपर रंग गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं

जमकर उड़े रंग गुलाल

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ विकासखंड स्थित बनकटिया ग्राम सभा में ग्राम प्रधान विश्वनाथ मौर्य के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मौके पर मौजूद भाजपा नेता संतोष सिंह टीपू, अजमतगढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा घोसी चीनी मिल के डायरेक्टर रामाश्रय राय सहित अन्य लोगों का फूल माला के साथ अबीर गुलाल लगा कर जोरदार स्वागत किया। सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया तो वही लोगों ने कहा कि यह पर्व भाईचारा प्यार मोहब्बत का त्यौहार है। सौहार्दपूर्ण यह त्यौहार मनाया जा रहा है। इसमें सभी एक साथ एकजुट होकर इस पर्व को मनाने का काम कर रहे हैं ।वही बच्चे बूढ़े सभी अबीर गुलाल में सराबोर हो गए, तो महिलाओं ने भी रंगों की होली खेली और एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर रंग डाला।
ग्राम प्रधान विश्वनाथ मौर्य ने कहा की होली का त्यौहार आपस में भाईचारा प्रेम और सौहार्द का त्यौहार है। यह समाज से भेदभाव को दूर कर देता है। उन्होंने होली की शुभकामनाएं देते हुए शांति व सद्भाव के साथ होली मनाने की अपील की।

और नया पुराने