Breaking News

एमएलसी विक्रांत सिंह रिशु का मनाया गया जन्मदिन।


आज़मगढ़।

आजमगढ़। जिले के जहानागंज क्षेत्र के चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट रामपुर में एमएलसी विक्रांत सिंह रिशु का आज 39 वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने केक काटकर अपने पुत्र को बधाई दी।

विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह के पुत्र एमएलसी विक्रांत सिंह रिशु का 39 वां जन्मदिन आज बड़े ही धूमधाम से चंद्रशेखर सिंह स्मारक ट्रस्ट पर मनाया गया। इस दौरान विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने केक काटकर अपने पुत्र को ढेर सारी शुभकामनाएं दिए और दीर्घायु की कामना किये। इस अवसर पर दिलीप तिवारी जग्गू बाबा ने बुके देकर एमएलसी को शुभकामनाएं दी।
  इस अवसर पर वहाँ मौजूद चंचल चौबे, नितिन सिंह, अतुल चौबे, अमित सिंह छोटू, रमेश कन्नौजिया प्रमुख, अरविंद सिंह प्रमुख, मुन्ना सिंह जिला पंचायत सदस्य, उदय शंकर चौरसिया आदि लोगों ने उन्हें आशीर्वाद दिया।

और नया पुराने