आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के रामलीला समिति अठनारू इसरहा द्वारा आज रामकेवट संवाद पर कलाकारों ने बहुत ही सुंदर केवट और राम का चरित्र चित्रण किया। इस राम केवट संवाद पर जहां दर्शकों की काफी भीड़ रही वही सरयू नदी के किनारे महिलाओं ने भी राम और मैया सीता और लक्ष्मण द्वारा नाव में बैठने और केवट संवाद का श्रद्धा के साथ रामलीला का आनंद उठाया।
अयोध्या से वन की ओर जाते समय रास्ते में सरयू नदी पड़ी। प्रभु श्रीराम ने मल्लाह केवट से नदी पार कराने को कहा, तो केवट ने पहले उनसे चरण धोने को कहा। उसने कहा कि प्रभु आपके चरण स्पर्श मात्र से जब पत्थर नारी में बदल गया, तो मेरी नाव तो लकड़ी की है। यह नारी में बदल गई, तो मैं अपने परिवार का भरण पोषण कैसे करूंगा। केवट की बात सुनकर प्रभु ने उसे पैर धोने इजाजत दी। नदी पार करने के बाद जब प्रभु श्रीराम ने केवट को मल्लाही देनी चाही, तो केवट ने हाथ जोड़कर मना कर दिया। बोला, प्रभु आप भी मेरी तरह मल्लाह ही है। फर्क सिर्फ इतना है कि मैं लोगों को नदी पार कराता हूं। आप लोगों को भवसागर पार कराते हैं। इस पर प्रभु श्रीराम केवट को आशीर्वाद देकर आगे बढ़ गए।
इस दौरान रामलीला समिति के प्रबंधक आलोक कुमार सिंह ने कहा कि मैं अपेक्षा करता हूं, गांव क्षेत्र की जनता से की वह अपना सहयोग प्रेम ऐसे ही बनाए रखें, रामलीला समिति हमेशा कुछ बेहतर करने का प्रयास प्रतिवर्ष करती है। हम लोगों के यहां जहां रामलीला होती है वही बगल में सरयू नदी है जिस पर राम केवट संवाद बहुत ही बेहतर तरीके से दिखाने का प्रयास किया जाता है, और हम लोगों की रामलीला में यही बहुत ही रोचक होता है जिसको देखने के लिए आसपास ही नहीं दूरदराज से भी लोग आते हैं।
रामलीला समिति में प्रमुख रूप से अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष जगपति साहनी, प्रबंधक नरसिंह यादव, छविनाथ यादव, उपाध्यक्ष धीरज राजभर, संयोजक हेमंत तिवारी, गोरख यादव, सलाहकार श्रवण कुमार तिवारी, लालजी, संचालक श्री नारायण साहनी, निदेशकः दृगराज राजभर, संगीतकारः राम लखन साहनी, महामंत्रीः उमाकान्त साहनी, बाल गोविन्द साहनी, पंकज यादव, मंत्रीः झिनकू राजभर, तीर्थराज राजभर, अंगद राजभर, रामचरन राजभर, संगठन मंत्री: मोहित साहनी, परमहंस साहनी श्यामा राजभर, श्यामकुँवर राजभर, प्रचार मंत्री: लाल मनी राजभर, राकेश राजभर, सहयोग मंत्री: राम्भू साहनी, परदेशी, आरजू राजभर, श्री राम राजभर, निरीक्षण एवं देख रेख मंत्री: अमित साहनी, अंगद साहनी, अंतोष राजभर, घुरहू राजभर तथा सभी पात्र एवं कार्यकर्तागण आदि लोग रामलीला को सफल बनाने में पूरी तन्मयता के साथ लगे रहे।