आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सगड़ी-आज़मगढ़-सगड़ी तहसील क्षेत्र के रामलीला समिति अठनारू इसरहा द्वारा पारंपरिक तरीके से रामलीला की शुरुआत की गई। रामलीला का शुभारंभ सहयोग मंत्री श्रीराम राजभर ने फीता काटकर किया । रामलीला का शुभारंभ सर्वप्रथम आरती के बाद किया गया जिसमें नारद मोह का सजीव चित्रण बहुत ही दार्शनिक तरीके से दिखाया गया। जिसका सभी लोगों ने आनंद लिया। कलाकारों ने नारद मोह की लीला का सुंदर मंचन किया नारद ने भगवान विष्णु को श्राप दिया।
इस दौरान रामलीला समिति के अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने कहा कि रामलीला हमारी परंपरा से जुड़ी कला है। इसे नई पीढ़ी भगवान राम के आदर्शों के बारे में सीखती है। उन्होंने युवाओं से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। इस दौरान दिखाया गया कि देव ऋषि नारद को अपने ज्ञान और भक्ति का घमंड हो जाता है। इसे दूर करने के लिए भगवान विष्णु ने उनकी परीक्षा ली। नारद अपनी तपस्या में लीन थे, उन्हें निरंतर तपस्या में लीन देखकर राजा इंद्र को चिंता होने लगी और उन्होंने अनेक प्रयत्न किए ताकि देव ऋषि नारद की तपस्या भंग की जा सके। मगर राजा इंद्र की एक नहीं चली और उन्होंने देव ऋषि नारद के समक्ष हाथ जोड़ दिया। इस घटनाक्रम से देवर्षि नारद के मन में अहंकार ने जन्म ले लिया। भगवान विष्णु जानते थे कि नारद उनके परम भक्त हैं मगर उनमें अहम का भाव आ गया है।आपको बता दें यह रामलीला लगभग 25 वर्षों से कराई जा रही है जिसमें गांव के लोग श्रद्धा और सहयोग के साथ भाग लेते हैं जिसमें दर्शकों की काफी भीड़ होती है खासतौर से महिलाएं रामलीला का देखने जरूर आते हैं।
रामलीला समिति में प्रमुख रूप से अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष जगपति साहनी, प्रबंधक नरसिंह यादव, छविनाथ यादव, उपाध्यक्ष धीरज राजभर, संयोजक हेमंत तिवारी, गोरख यादव, सलाहकार श्रवण कुमार तिवारी, लालजी, संचालक श्री नारायण साहनी, निदेशकः दृगराज राजभर, संगीतकारः राम लखन साहनी, महामंत्रीः उमाकान्त साहनी, बाल गोविन्द साहनी, पंकज यादव, मंत्रीः झिनकू राजभर, तीर्थराज राजभर, अंगद राजभर, रामचरन राजभर, संगठन मंत्री: मोहित साहनी, परमहंस साहनी श्यामा राजभर, श्यामकुँवर राजभर, प्रचार मंत्री: लाल मनी राजभर, राकेश राजभर, सहयोग मंत्री: राम्भू साहनी, परदेशी, आरजू राजभर, श्री राम राजभर, निरीक्षण एवं देख रेख मंत्री: अमित साहनी, अंगद साहनी, अंतोष राजभर, घुरहू राजभर तथा सभी पात्र एवं कार्यकर्तागण आदि लोग रामलीला को सफल बनाने में पूरी तन्मयता के साथ लगे रहे।